जो कहना चाहते हैं, बस वही सर्च करें।

Phramo कई भाषाओं का अनुवाद ऐप है, जो ख़ास तौर पर वाक्य सीखने के लिए बना है।

App Store से डाउनलोड करें · मुफ़्त डाउनलोड · iPhone

कहीं आप भी हिंदी से सीधा अनुवाद तो नहीं करते?

हर शब्द को अंग्रेज़ी में बदल दें, तो ग्रामर भले सही हो, सामने वाला सोचता रह जाता है कि आप कहना क्या चाहते हैं। Phramo वो लाइन बताता है जो उस मौक़े पर लोग असल में बोलते हैं।

काम बस एक है। जो कहना है, वो लिख दें।

हिंदी में, जैसे बोलते हैं वैसे ही लिखें

“मुझे थोड़ा सोचने दो”, “बहुत भूख लगी है”, जो भी दिमाग़ में हो। दोस्तों से बात करनी हो या ऑफ़िस का ईमेल लिखना हो, उसी हिसाब से लहजा भी चुन सकते हैं।

ऐसे क्यों बोलते हैं, ये भी समझ आएगा

हर फ्रेज़ के साथ पता चलता है कि उसकी बारीकी क्या है, वो कितना कैजुअल या फॉर्मल है और उसे और किन तरीकों से कहा जा सकता है। बात समझ आ जाए तो रटना नहीं पड़ता।

बातचीत में सुनकर देखें

एक छोटी-सी बातचीत ऑडियो के साथ मिलती है, जिससे पता चलता है कि लोग इसे कब और कैसे बोलते हैं। साथ में कुछ ऐसे फ्रेज़ भी मिलते हैं जो इसके साथ अक्सर काम आते हैं।

अपना उच्चारण वहीं चेक करें

ज़ोर से बोलकर देखें। स्पीच रिकग्निशन बता देगा कि आपकी बात ठीक से समझ आई या नहीं।

रोज़ बस 5 फ्रेज़। चाय ठंडी होने से पहले पूरे।

रोज़ 5 फ्रेज़ आते हैं: सेव किए फ्रेज़ में से जिनके रिव्यू का दिन आ गया है, और बाक़ी Phramo के नए फ्रेज़। कार्ड देखें, बोलकर देखें, फिर पलटकर मिला लें।

भूलने ही वाले होंगे कि फ्रेज़ फिर सामने आ जाएगा।

जो फ्रेज़ आप सही बोल लेते हैं, वो सेव करने के अगले दिन फिर आता है, फिर 3, 10 और 24 दिन बाद। लगातार चार बार सही बोला, तो वो “माहिर” बन जाता है। चूक गए तो कोई बात नहीं, अगले दिन वो फिर आएगा।

हर सोमवार पता चलेगा, पिछला हफ़्ता कैसा रहा।

कितने फ्रेज़ याद हुए, कितने सही बोले और कितने दिन अभ्यास किया, सब एक नज़र में। नोटिफ़िकेशन सिर्फ़ तीन तरह के आते हैं: फ्रेज़ का एक सवाल, सोमवार की रिपोर्ट और आपकी स्ट्रीक। फ़ोन बार-बार नहीं बजेगा।

सिर्फ़ अंग्रेज़ी नहीं, कोरियाई और जापानी भी।

के-ड्रामा देखकर कोरियाई सीखने का मन हो, या अगली ट्रिप के लिए थोड़ी जापानी चाहिए। कुल 15 भाषाएँ हैं, और भाषा जब चाहें बदल सकते हैं।

यूँ ही याद नहीं रह जाता, इसके पीछे वजह है।

जो बात ख़ुद कहनी थी, वो बेहतर याद रहती है

जो शब्द आप ज़रूरत के वक़्त ख़ुद खोजते और चुनते हैं, वो बेहतर याद रहते हैं। जिस सवाल का जवाब जानने का मन हो, उसका जवाब भी।

एक-एक शब्द नहीं, पूरा फ्रेज़

अंग्रेज़ी पर हुई एक स्टडी में पाया गया कि बोलचाल की भाषा का आधे से ज़्यादा हिस्सा बने-बनाए एक्सप्रेशन का होता है। इसीलिए Phramo पूरा फ्रेज़ देता है, जिसे आप सीधे बोल सकें।

भूलने ही वाले हों, तब याद करें

एक बार में रटने से बेहतर है कि थोड़े-थोड़े दिनों के फ़ासले पर ख़ुद याद करने की कोशिश करें। भाषा सीखने पर हुई स्टडीज़ में भी यही दिखा।

Phramo सीखने के उन तरीकों पर बना है जिन्हें रिसर्च ने असरदार पाया है। ये स्टडीज़ इन तरीकों के बारे में हैं, ख़ुद Phramo के बारे में नहीं।

अगली बार अटकेंगे नहीं, सीधे बोल पाएँगे।

डाउनलोड मुफ़्त है। और ज़्यादा चाहिए, तो Phramo Pro में हर फ़ीचर इस्तेमाल कर सकते हैं।